नरेन्द्र मोदी सरकार जनता के सपने साकार कर रही है
रिपोर्ट : विनय पचौरी
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
शिवाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ जय भवानी तलवार उठाई थी वे कहते थे, युद्ध लड़ने के लिए नहीं लड़े जाते युद्ध जीतने के लिए लड़े जाते हैं।
सीएम ने कहा कि कमल नाथ ने सौंसर की जनता के द्वारा स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को बुलडोजर से हटवा दिया।

शिवाजी महाराज ने इस पवित्र भारत भूमि पर हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी, जिसके सपने नरेन्द्र मोदी सरकार साकार कर रही है
शिवाजी महाराज ने ऐसे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनका दमन किया था।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अभिनेता शरद केलकर के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र को पढ़ाई जाने की बात का समर्थन करते हुए कहा कि आजादी के बाद हमें सिर्फ एक ही खानदान के बारे में पढ़ाया गया। हमें आजादी दिलवाई पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा हमें पढ़ाया गया, लेकिन हम महारानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, नाना साहब पेशवा, बलवंत फड़के, अमर बलिदानी कुंवर सिंह, लाला हरदयाल, लोकमान्य तिलक, बिपिन चंद्र पाल, लाला लाजपत राय, खुदीराम बोस, उधम सिंह अशफाक उल्ला खान, सुखदेव राजगुख्, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर को भूल गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।
हम गुंडों पर बुलडोजर चलाते हैं, लेकिन कमल नाथ ने तो छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर बुलडोजर चलवा दिया।




