टहरौली। कस्बा में स्थित सिद्धनाथ आश्रम पर राम महायज्ञ की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। राम महायज्ञ 18 से 25 जनवरी तक चलेगा। इस राम महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप देने में ग्रामीण जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का आयोजन टहरौली कस्बा में स्थित सिद्धनाथ आश्रम प्रांगण में होगा। 18 जनवरी को भव्य कलश यात्रा एवं मां शारदा की प्राण प्रतिष्ठा चल रही है। महंत सुखदेव दास त्यागी जी महाराज के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। जिसमे महंत सुखदेव दास त्यागी जी महाराज,पंकज शास्त्री पिपरा कल माई का हजारा भरेंगे। उसके बाद 18 जनवरी को मां शारदा मंदिर में विराजमान होगी। सिद्धनाथ आश्रम के महंत सुखदेव दास त्यागी जी महाराज ने कहा सामूहिक सर्वधर्म कन्याओं का विवाह भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री,डिप्टी सीएम,केबिनेट मंत्री का भी आना तय है। महायज्ञ के सभी वैदिक कार्य यज्ञाचार्य पंडित पंकज शास्त्री (पिपरा) द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।और यज्ञ मार्गदर्शक पंडित विमल वाजपेयी रहेंगे।

कथा के पारीक्षत श्रीमती मेघा एवं भूपेन्द्र राय पचवारा रहेंगे। यजमान सूरज शर्मा,सुरेंद्र वरसैया,भगवान दास कुशवाहा आदि।

इस अवसर पर कैलाश सोनी, ओमी यादव,नंदू रत्नाकर,संतोष गोस्वामी,मनोहर प्रजापति,दिनेश नापित,जितेंद्र राय,प्रेम नारायण मनसुख आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: आयुष त्रिपाठी

Share.