Day-1

*छह दिवसीय स्थापत्य-वास्तु कथा आरम्भ हुई*

प्रतापपुर, (देवरिया)23 मई शुक्रवार बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड, चीनी मिल में स्थित बजाज देवालय में छ: दिवसीय स्थापत्य वास्तु ज्ञान कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
यज्ञ से पूर्व माताओ- बहनों एवं पुरूषों ने हर्षोल्लास व उत्साह के साथ विधिवत पूजन के पश्चात बृहद कलश यात्रा का आयोजन किया। अपने आरंभिक उद्बोधन में वास्तु शास्त्र के आचार्य श्री सुशील बलूनी ने सभी सुधीजनो, श्री शिशिर बजाज जी तथा बजाज परिवार का इस आयोजन को करवाने के लिए धन्यवाद ब्यक्त किया।आज 23 मई से प्रतिदिन शायं 4:30 बजे से 7:00 तक कथा चलेगी उसके उपरांत आरती तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा। छः दिवसीय कथा का सीधा प्रसारण भी प्रतिदिन यू ट्यूब चैनल sushilbaluniclasses पर होगा।
आचार्य श्री बलूनी जी ने वेदांग के प्रथम सूत्र “अथातो ब्रह्म जिज्ञासा” को उद्धृत करते हुए बताया कि ब्रह्म को जानना जीवात्मा की प्रथम जिज्ञासा अथवा कर्तव्य है I आगे आचार्य जी ने बताया कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन को जीने की कला ही वास्तु शास्त्र है। आज की कथा में वास्तु शास्त्र के आध्यात्मिक व प्रयोगात्मक पक्षो पर विशेष चर्चा हुई। आज प्रातः काल कलश यात्रा के बाद अपने उद्बोधन में आचार्य बलूनी जी ने आगामी छः दिवसों में की जाने वाली कथा चर्चाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही महाभारत युद्ध में द्रौपदी जी के पाँच पुत्रों के मरण पर प्रकाश डालते हुए बताया, युद्ध अंतिम विकल्प होना चाहिए और एक सीमित उद्देश्य के लिए होना चाहिए और जब उद्देश्य की प्राप्ति हो जाये तो सम्मानजनक समझौता करके युद्ध से बाहर निकल आना चाहिए।
कथा के प्रथम दिन आचार्य श्री बलूनी जी ने भगवान् शिव तथा अंधक के बीच हुए युद्ध से वास्तु देव की उत्पत्ति संबंधित कथा विस्तार पूर्वक सुनाई तथा कलियुग में वास्तु के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के बीच में कॉलोनी के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की तथा कथा में पूरे मनोभाव से भाग लिया।
इस मौके पर चीनी मिल के यूनिट हेड सुखवंत सिंह पत्नी जगदीव कौर,गन्ना प्रमुख राम कुमार शर्मा, एचआर हेड दिनेश तिवारी, नील रतन सिंह, रविंद्र जायसवाल, शरद मिश्रा, महेंद्र पाठक, अमित श्रीवास्तव, पिनु देवी, विनीता श्रीवास्तव, प्रतिमा सिंह, कविता पाण्डेय, रेखा जयसवाल, मीरा सिंह, अनीता सिंह, लक्ष्मी थापा, निर्मला थापा, करिश्मा थापा, छाया कुमारी, कुसुम तिवारी, गुड़िया यादव, नंदनी श्रीवास्तव, निशा सिंह,आरती श्रीवास्तव, रीता तिवारी, उषा देवी, सृष्टि श्रीवास्तव अजय सिंह, राणा सिंह, विपिन तिवारी,सहित काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी महिलाएं एवं बच्चों सहित क्षेत्र के तमाम लोग व किसान भाई सम्मिलित हुए।

Share.