भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच 27 पर स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर

वरिष्ठ टोल प्रबंधक महोदय द्वारा आज इंसीडेंट मैनेजमेंट टीम के साथ एक विशेष वार्तालाप का आयोजन हुआ संपन्न

रिपोर्ट  : पंकज रावत 

focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■

  • घने कोहरे को देखते  हुये पेट्रोलिंग टीम को सख्त दिये निर्देश।
  • जहां रिफ्लेक्टर नहीं वहां रेडियम व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाए।
  • अवैध कट जल्द बंद किए जाएं जिससे घटे दुर्घटनाओं का ग्राफ।
  • सेमरी टोल प्लाजा टीम समय-समय पर पेट्रोलिंग करती रहे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच 27 पर स्थित सेमरी टोल प्लाजा पर आज मुख्य परियोजना प्रबंधक सुल्तान अहमद खान साहब के निर्देशन में वरिष्ठ टोल प्रबंधक महोदय एस.एस सिकरवार जी द्वारा आज इंसीडेंट मैनेजमेंट टीम के साथ एक विशेष वार्तालाप का आयोजन किया गया।

तथा उन्होने बताया कि जहां-जहां रिफ्लेक्टर नहीं लगे वहां  पर रेडियम लगाए जाए ताकि जो दुर्घटना आए दिन हाईवे पर हो रही है उन्हें रोका जा सके तथा  अवैध कट बंद किए जाए ताकि कोई भी वाहन रोड क्रॉस करते समय किसी दुर्घटना का शिकार ना हो पाए  वहीं पेट्रोलिंग टीम को बताया गया कि कोहरे को देखते हुए दुर्घटना अधिक होने के आसार नजर आ रहे हैं इसको लेकर गंभीरता से कार्य करें ताकि हाईवे पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो तथा समय-समय पर पेट्रोलिंग करते रहें।

इस मौके पर डिप्टी टोल मैनेजर आशीष त्रिपाठी एच आर  बल्लभ शर्मा पैरा मेडिकल ऑफिसर नीरज कुमार उपाध्याय सिक्योरिटी ऑफिसर जगन्नाथ सिंह  सीनियर अकाउंटेंट चंद्रशेखर श्रीवास्तव नेटवर्क ऑफिसर मुनेश तोमर

शिफ्ट इंचार्ज ओमवेद गिरी गोस्वामी रघुराज सिंह यादव आदि टोल स्टाफ   मौजूद रहे।

Share.