श्रीरामपुर पुलिस द्वारा 01 चार पहिया वाहन स्कार्पियो पर लदा हुआ 05 पेटी अवैध (कुल 10 पेटी) कुल मात्रा 90 लीटर किया गया बरामद

प्रतापपुर देवरिय
में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया द्वारा गठित टीम के द्वारा दिनांक 28.01.2026 की रात्रि में देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग व रोकथाम अवैध शराब परिवहन में मामूर होकर चित्रसेन बनकटा बार्डर चेकिग के दौरान बासोपट्टी पेट्रोल पम्प से दक्षिण कुछ ही दूरी पर स्थित पंचर भरने की दुकान के पास एक व्यक्ति जो चार पहिया वाहन स्कार्पियो में पुलिस वालों को अपनी ओर आता देखकर बांसोपट्टी गांव की तऱफ झाड़ियो की तरफ भागने लगा। गाड़ी छोड़कर भागने के कारण थाना पुलिस द्वारा उक्त स्कॉर्पियो वाहन अज्ञात चालक को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया परन्तु अज्ञात चालक अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। उक्त वाहन का निरीक्षण किया गया तो उक्त चारपहिया वाहन महिन्द्रा स्कार्पियो रजि0 नं0 BR 01PG 4118 पर लदी कुल 10 पेटी (05 पेटी अवैध देशी शराब ब्रॉण्ड बन्टी बबली व 05 पेटी dxरोमिया राजा अवैध देशी शराब) कुल मात्रा 90 लीटर बरामद किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय श्रीराम पुर




