जालौन पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंहः बोले- राहुल गांधी जनता को भ्रमित करने के लिए रायबरेली से लड़ रहे चुनाव

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि 5 साल अमेठी से दूर रहने के कारण जनता उनसे सवाल न पूछ ले, इसीलिए राहुल गांधी ने जनता को भ्रमित करने के लिए रायबरेली से चुनाव लड़ना उचित समझा। उन्हें इस चुनाव में भी जनता नकार देगी। मोदी के नेतृत्व में कराए गए विकास कामों के बदौलत पूरे प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने यह बात जालौन के उरई में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा के नामांकन सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश का बड़ा राजनैतिक संगठन है। हमारे देश की सरकार का नेतृत्व किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पूरी तरह से पलायन कर चुकी है। पूरे 5 साल अमेठी से राहुल गांधी नदारत रहे। 5 साल सोनिया गांधी रायबरेली से नदारत रहीं। निश्चित रूप से उनके मन में यह भाव रहा है कि अमेठी से चुनाव लड़ने पर जनता उनसे सवाल न पूछे ले, इसीलिए राहुल गांधी रायबरेली के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। लेकिन प्रदेश देश की जनता समझदार है और भाजपा पार्टी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता मेहनत और संपर्क के आधार पर हम अपना पूरे 10 वर्ष का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच में जा रहे हैरेपिस्टों के लिए पीएम वोट मांग रहे हैं बयान पर बोले

 

राहुल द्वारा प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा गया की रेपिस्टों के लिए पीएम वोट मांग रहे हैं। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा मामला सब जुडिशल और हमारे देश में न्याय पालिका स्वतंत्र है और हम सब लोगों को न्याय पालिका पर विश्वास है। हम किसी भी अवैध काम करने वाले व्यक्ति के साथ नहीं है। कानून अपना काम करेगा, जो जिसने काम किया है उसे जरूर सजा मिलेगी।

 

सपा के लोगों भ्रमित करने का काम कर रही है

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश द्वारा भाजपा पर संविधान खत्म करने की बात कहे जाने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों के बहुत बड़ी संख्या में हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी जनप्रतिनिधि चुन कर गए हैं। सपा के लोगों भ्रमित करने का काम कर रही है।

 

इंडिया गठबंधन को षड्यंत्रकारी बताया

 

इंडिया गठबंधन ने जिस प्रकार से दक्षिणी भारत में पिछड़े वर्गों का आरक्षण काटकर मुस्लिम समाज को दिया है। यह षडयंत्र कर रहे हैं और यह लोग षड्यंत्रकारी हैं। एक नैरेटिव सेट करके जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने सभी लोगों ने स्पष्ट किया है। देश की जनता इनके चाल-चरित्र को अच्छी तरह से समझती और जानती है।

 

बोले- कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग की याद दिलाता है

 

वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री से मेनिफेस्टो पर डिबेट करने की बात पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग की याद दिलाता है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शरीयत को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

 

निश्चित रूप से कह सकता हूं कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से देश में सामाजिक आधार पर, जाति-क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर बटवारा किया उस एजेंडे को प्रदेश की जनता देश की जनता नकार चुकी है। कांग्रेस के लिए कोई संभावना देश में नहीं बची है। जब उनसे पूछा कि इसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष डिबेट करना चाहते हैं, तो वह इस बात को अनसुना कर चले गए।

Share.