पुलिस की सख्ती से अवैध तरीके से वाहन चलाने वाले परेशान
पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा के निर्देश पर यातायात निरीक्षक संजय यादव व उनकी टीम द्वारा नगर उरई में वाहन चेकिंग की गयी,।
चेकिंग के दौरान सवारी वाहनों को माल वाहक वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रहे 25 वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी व माल को उतरवाकर माल वाहक वाहनों से भिजवाया गया एवं सीट वेल्ट,बिना हेलमेट,बाईक पर तीन सवारी,बिना नम्बर प्लेट, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग आदि पर विशेष ध्यान दिया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 179 वाहनों का चालान किया गया साथ ही आमजनमानस/वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।




