Rajasthan में आज रात 12 बजे से निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल, सड़क पर नहीं दिखेंगी बसें

जयपुर, 23 फरवरी 2026। राजस्थान में आज रात 12 बजे से निजी बस ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाइयों के विरोध में कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, स्टेज कैरिज और लोक परिवहन सेवा से जुड़ी हजारों निजी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। यूनियन और सरकार के बीच वार्ता विफल होने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।
क्या हैं ऑपरेटरों की मुख्य मांगें?
निजी बस संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कई मांगें रखी हैं—
● सस्पेंड की गई बसों की आरसी तत्काल बहाल की जाए
●भारी चालान और एकतरफा एफआईआर पर रोक लगे
●यात्रियों से भरी बसों को बीच रास्ते सीज न किया जाए
●AITP परमिट टैक्स को अन्य राज्यों की तर्ज पर कम किया जाए
●मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 153 के तहत कार्रवाई बंद हो
●पुराने चालान और टैक्स के लिए एमनेस्टी योजना लागू की जाए
●ऑपरेटरों का आरोप है कि आरटीओ की कार्रवाई से उनका ●⁷¤£कारोबार चौपट हो रहा है और हजारों बस मालिक आर्थिक संकट में हैं।
पीएम रैली पर भी असर
अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली से पहले निजी बस ऑपरेटरों ने बसें उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ सकता है।
आम जनता पर बड़ा प्रभाव
जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में हालात ज्यादा गंभीर
रोजाना करीब 25 लाख यात्री निजी बसों से सफर करते हैं
शादी के सीजन में बुक की गई बसें रद्द
छात्रों, मजदूरों और दैनिक यात्रियों को परेशानी
अन्य राज्यों से आने वाली बसें भी प्रभावित
बताया जा रहा है कि हड़ताल के कारण बस ऑपरेटरों को रोजाना लगभग 20 करोड़ रुपये का रिफंड करना पड़ सकता है।
सरकार से क्या उम्मीद?
यूनियन ने साफ कहा है कि अगर सरकार और परिवहन विभाग उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेते हैं तो हड़ताल खत्म की जा सकती है, अन्यथा आंदोलन अनिश्चितकालीन रहेगा।

Share.