उरई नगर मे टैटूज कला केन्द्र का प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम द्वारा किया गया शुभारम्भ
उरई जालौन सेवा योजन कार्यालय के पास न्यू ईअर के अवसर पर टैटू कला केन्द्र का भव्य शुभारम्भ साईबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या, आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां, निरीक्षक पप्पू यादव , सब इंस्पेक्टर एकांश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या ने कहा कि व्यवसाय कोई भी हो पूरे मनोयोग और ईमानदारी से करना चाहिये फिर ये तो एक कला है जो सभी के पास नही होती उन्होने कला केन्द्र के व्यवस्थापक मोहित शर्मा को वधाई देते हुये दिनोदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिये शुभकामनाये दी
इस अवसर पर कृपाल राठौर, ग्राम प्रधान सिम्हारा कासिमपुर आनन्द राठौर, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत शर्मा, हिमांशु शर्मा, अमन विश्वकर्मा शिवांग विश्वकर्मा, प्रवेन्द्र आदि उपस्थित रहे! मोहित शर्मा ने सभी अतिथियो का आभार ज्ञापित किया





