देवरिया,जनपद मे माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई द्वारा प्रदेशीय नेतृत्व के आव्हान पर पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  अवधेश सिंह के नेतृत्व में मोटर साईकल रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ो की संख्या में शिक्षक और प्रधानाचार्य साथियों ने प्रतिभाग किया। रैली के आगे आगे प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाज़ार के प्रधानाचार्य मुस्तक अहमद ने पुरानी पेंशन बहाल करो, चाहे जो मजबूरी हो – हमारी मांगें पूरी हों, शिक्षक एका जिंदाबाद आदि के नारे लगाते हुए आगे चल रहे थे।प्रदेशीय मंत्री डॉ. जीपी सिंह नेकहा कि आज प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी और विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी के आव्हान पर पूरे
प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों की अन्य जायज मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मोटर साईकल रैली  निकाली गई। साथ ही मुख्य मंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी कार्यालय पर उप जिलाधकारी को सौंपा।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है। इसे हम लेकर रहेंगे।पेंसन नहीं होने से हम सब बहुत आहात है। उसका भविष्य असुरक्षित है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह,  जिला अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, मंत्री भारत भूषण, धनंजय उपाध्याय,अशोक शुक्ला आदिल अब्बासी, महबूब आलम,असगर अली रामप्रकाश द्विवेदी, अंकित सिंह,मक़सूद अली, अखिलेश तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Share.