इतिहास में नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को करेगा आगे
रिपोर्ट: विनय पचौरी
focusnews24x7
■■■■■■■■■■
उत्तर प्रदेश की सरकार ने विधानसभा में 6 लाख 90 हजार 242 करोड 43 लाख रुपये (6,90,242.43 करोड़ रुपये) का शानदार बजट पेश किया.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर, महिला, शिक्षा, किसान, युवाओं पर विशेष जोर दिया । उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरने से विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
बजट एक ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य को पूरा करने वाला है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बजट के पश्चात् प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज पेश किया गया बजट एक ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य को पूरा करने वाला है.
शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस
बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस किया
लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग को ध्यन मे लेने की शुरुआत। सरकार ने बजट के जरिए यूपी के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया है.
उत्तरप्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं
बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं है. प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है. प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विकास के लिये आधारभूत संरचाओं में वृद्धि की गयी है. इससे पर्यटन राजस्व में वृद्धि होने के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन भी हो रहा है.
सभी जिलों में चल रहा है सौन्दर्यीकरण का काम
खन्ना ने कहा कि अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं।





