भव्य एवं विशाल संगीतमय श्री राम कथा के लिए भूमि पूजन आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ संपन्न।

■गाजियाबाद मे अखण्ड भारत मिशन (पंजी) द्वारा आयोजित श्रीराम कथा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगी

■ भव्य कलश यात्रा निकाली जायगी 13 अप्रैल को 

■रामलीला मैदान, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में आगामी चैत्र नवरात्रि में आयोजित भव्य एवं विशाल संगीतमय श्री राम कथा

■कथा व्यास के रुप में पूज्य संत विजय कौशल जी महाराज के कृपापात्र परम पूज्य सुनील कौशल जी महाराज रहेगे।

■21 अप्रैल को सुविख्यात भजन गायिका दीदी लुभानी बृजवासी सुन्दर भजनों की प्रस्तुति देंगी

रामलीला मैदान, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में आगामी चैत्र नवरात्रि में आयोजित भव्य एवं विशाल संगीतमय श्री राम कथा के लिए आज प्रातः भूमि पूजन आयोजन समिति के सदस्यों सहित गाजियाबाद के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ

जिसमें सभी रामभक्तो ने श्रीराम कथा को सफल बनाने का दिव्य संकल्प लिया।
पंडित अजय शर्मा जी बृजवासी ने संपूर्ण विधि विधान के साथ भूमि पूजन करवाया साथ ही उपस्थित रामभक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि में श्रीराम कथा का श्रवण सामान्य दिनो की अपेक्षा सौ गुणा अधिक फलदायी है।

श्रीराम कथा के श्रवण से मनुष्य के समस्त पापो का नाश होता है साथ ही मनोवांछित कामनाएं पूर्ण होती हैं।
विदित हो कि अखण्ड भारत मिशन (पंजी) द्वारा आयोजित श्रीराम कथा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगी जबकि कलश यात्रा 13 अप्रैल को और पूर्णाहुति एवं भण्डारा 22 अप्रैल को होगा। कथा व्यास के रुप में पूज्य संत विजय कौशल जी महाराज के कृपापात्र परम पूज्य सुनील कौशल जी महाराज भक्तों को श्रीराम कथा का अमृत पान कराएंगे जबकि 21 अप्रैल को सुविख्यात भजन गायिका दीदी लुभानी बृजवासी सुन्दर भजनों की प्रस्तुति देंगी जबकि आयोजन में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियाँ देने हेतु उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया
जबकि संचालन कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा ने किया।
भूमि पूजन में मुख्य रूप से कैलाश गोयल, सुभाष गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, दर्शन अग्रवाल, संगीता माहेश्वरी, हरिमोहन गोयल, रंगनाथ अग्रवाल, पार्षद सुमन लता पाल , अंकुर पाल, निखिल त्यागी, राकेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, प्रहलाद शरण शर्मा, सुनील वार्ष्णेय, नीतू सिंह, सीमा गोयल, मुकेश गोयल,आराध्य माहेश्वरी, मनोज शर्मा, कल्पना दुबे, संतोष पुरोहित, नीरज गर्ग, सुनील गर्ग, रेनू बंसल, रोहिणी सेठ, सीमा चौधरी, मिनाक्षी खन्ना, नितिका शुक्ला, दीपा सिरोही, लोकेश सिरोही, बी के शर्मा, राकेश शर्मा हनुमान, प्रिया राठी, मीना शुक्ला, मंजू अग्रवाल, गीता गर्ग, संदीप शर्मा, अनिल गोयल, अभिषेक मैत्रेय, मनवीर त्यागी, अंकित गुप्ता, अरविंद भारद्वाज, गजेन्द्र शर्मा, एम पी शर्मा, अनीता अग्रवाल, विपिन पाराशर, नीरा वार्ष्णेय, नरेश कौशिक, सुमित राठी , गजानंद अग्रवाल, हरीश शर्मा, रेखा कौशिक, राजीव शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, विकास गुप्ता, राकेश शर्मा, सुजीत झा, एन सी पाराशर, जितेन्द्र शर्मा, राकेश गोयल, गौरव विश्नोई, संजय तारिका, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र शर्मा, के जी रस्तोगी,राजमोहन गोयल, जेबी गुप्ता, मुकेश गौड़, रतिप्रकाश त्यागी, गोपाल दत्त, आईआर पांडे आदि उपस्थित रहे।

Share.