🔴 Breaking News

अंग्रेजों के जमाने का पुल बना खतरा, कभी भी हो सकता बड़ा हादसा

➡️ अंग्रेजों के जमाने का पुल गिन रहा है अंतिम सांसें

➡️ मरई माता मंदिर के पास पुल का बड़ा हिस्सा धराशाई

➡️ रोज़ाना सैकड़ों वाहन और बच्चों की बसें गुजरती हैं इसी पुल से

➡️ हादसे का खतरा बढ़ा – कभी भी हो सकती है बड़ी जनहानि

➡️ स्थानीय लोगों ने की पुल के शीघ्र निर्माण की मांग

➡️ विभागीय लापरवाही से बढ़ा खतरा – सवालों के घेरे में जिम्मेदार

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और देखिये पूंछ से विवेक तिवारी की खास रिपोँट उच्च अधिकारियो का ध्यान आकषिँत करने के लिये  व लोगों की मांग को ध्यान मे रखते हुये  कि जल्द से जल्द इस क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराया जाए

आपको बता दे झाँसी–कानपुर रोड पर पूँछ कस्बे का अंग्रेजों के जमाने का पुल अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
मरई माता मंदिर के पास बने इस पुल का बड़ा हिस्सा धराशाई होकर नाले में गिर चुका है।

बावजूद इसके, रोज़ाना सैकड़ों भारी वाहन, रोडवेज बसें और स्कूली बच्चों की बसें इसी रास्ते से गुजर रही हैं।
स्थिति बेहद खतरनाक है, ज़रा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की हालत की सूचना पहले भी विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक सिर्फ ईंटों की बाउंड्री बनाकर औपचारिकता निभाई गई।
अब हालात और बिगड़ गए हैं।

लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराया जाए, वरना कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है।

फिलहाल सवाल यही है कि क्या विभागीय अधिकारी समय रहते इस ओर ध्यान देंगे, या फिर किसी हादसे का इंतज़ार करेंगे?

संवाददाता – रिंकू तिवारी की रिपोर्ट, Focus News 24×7

Share.