Spread the love

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से समाधान दिवस मे सुनी समस्याये।

■ 52 शिकायती पत्रो मे 07 शिकायतो का मौके पर हुआ समाधान।

रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनिया
प्रदेश उपाध्यक्ष
पत्रकार एकता संघ उ प्र

उरई जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कोंच के तहसील सभागार में जनसुनवाई को गम्भीरता से सुनते हुए शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमे से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता मंगल सिंह निवासी पिरौना ने गली में पशु बांधने की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष एट को निर्देशित किया कि सार्वजनिक रास्ते पर कोई भी पशु न बांधे, इसका मौके पर जाकर निस्तारण करना सुनिश्चित करे। शिकायतकर्ता बताशी देवी निवासी कोंच ने शिकायती पत्र देकर अपने मृतक पति का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाये जाने की शिकायत की जोकि 09 साल से प्रमाण पत्र नही बनाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित कर तत्काल पीड़िता को मौके पर ही प्रमाण पत्र दिलाया । जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के कडे़ निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें जिससे कि उन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0, तहसील दिवस तथा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतें किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं आनी चाहिए अन्यथा की दशा में विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जनपद में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील होकर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की गई है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०एन०डी०शर्मा, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राम सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.