Spread the love

मनबढ़ो द्वारा विद्यालय के किचन मे लगे दरवाजे को तोड़ा गया।

  • प्रधानाध्यापक ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग।

रिपोर्ट: अख्तर अली देवरिया 

घांटी बाजार भटनी थाना क्षेत्र के बरई टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात किसी मनबढ़ ब्यक्ति ने विद्यालय के किचेन मे लगा दरवाजा तोड़ दिया था।

जब सोमवार की सुबह विद्यालय खोलने शिक्षक पहुचे तो इसकी जानकारी हुई।
भटनी के प्राथमिक विद्यालय बरई टोला मे lकभी शौचालय का दरवाजा तो कभी कमरे का दरवाजा तोड़ दिया जा रहा है जिससे यहां कार्यरत प्रधानाध्यापक के द्वारा बार बार उसको ठीक करवाया जा रहा है।

रविवार की रात विद्यालय के किचन का दरवाजा मनबढ़ो ने तोड़ दिया गया जब सुबह विद्यालय खोलने पहुचे शिक्षक ने दरवाजा टूटा देख प्रधानाध्यापक राजेश प्रसाद को बताया गया।

जिसके बाद बार बार विद्यालय के दरवाजा खिड़की को तोड़े जाने से परेशान होकर प्रधानाध्यापक ने भटनी थाने मे लिखित शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।

उन्होंने आरोप लगाया की लगातार खिड़की व दरवाजे तोड़े जाने से हम परेशान हो गए।हर बार इसकी मरम्मत कराते है।अज्ञात लोगो द्वारा इसको तोड़ दिया जाता है।

Share.