रिजल्ट देख खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे।
प्रतापपुर (देवरिया )तहसील क्षेत्र भाटपाररानी के सभी परिषदीय विद्यालयों का 10वी व 12वी की रिजल्ट घोषित होने पर बेहतर अंक प्राप्त करने वाले व पास होने वाले विद्यार्थियों के चेहरे आज खिल उठे है।
जिसमे श्री कृष्ण इण्टरमीडिएट कालेज हाता के12वी कक्षा के आर्यन सिंह निवासी परगसहा ने 500/443 ,88•6% और शैलेश यादव 500/442 , 88•4% दीपक चौहान 500/426, 85•2%, अमित कुमार सिंह 420 84%, अंशु पासवान415 83% शशांक दुबे 402 80•4%पाकर अपने परिवार के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वही इसी विद्यालय की कक्षा 10वी कक्षा से आर्यन कुमार सिंह पुत्र श्री सुबाषचन्द्र सिंह ,ग्राम- खुरवसिया
600/ 552 (92%)शिल्पी सिंह पुत्री श्री परशुराम सिंह ,ग्राम- परगसहा
600/ 542 (91%) प्रज्ञा सिंह निवासी परगसहा600/533,88.86% पाकर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन की है व सभी का मन बढ़ाया है।
उमानाथ तिवारी प्रधानाचार्य, रामायण सिंह प्रबंधक, दिनेश सिंह, सुनील सिंह, उमाशंकर प्रजापति, लालचंद यादव, रितिका मिश्रा, दिनेश सिंह ,प्रवीण कुमार, अखिलेश सिंह ,शालिनी सिंह सुशील सिंह आदि शिक्षक बच्चों को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किये व इनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।






