Spread the love


देवरिया, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने तहसील के इटहुआ चन्दौली में अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। पीड़ितों को ट्रिपाल, कंबल, खाना बनाने और खाने के लिए संपूर्ण बर्तन सेट, बाल्टी, साबुन, पेस्ट, तेल, ब्रश, सेनेट्ररी पैड इत्यादि सामाग्री वितरित किया। सांसद ने कहा  दुख की स्थिति में हमेशा जनता के साथ हूं और रहूंगा। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के संकटकाल अथवा आपातकाल में जन सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होने कहा कि रेडक्रॉस मानवता की सेवा करने वाली एक ऐसी अंतराष्ट्रीय संस्था है जो मानवता की सेवा के लिए सबसे आगे रहती है।
       भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस की पूरी टीम जहां भी जिले में आग जैसी घटनाएं होगी त्वरित रूप से वहा पहुंचकर मानवीय सेवा देने का कार्य करती है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवरिया के सचिव, उत्तर प्रदेश के उप सभापति अखिलेंद्र शाही ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
       उक्त अवसर पर बलबीर सिंह दादा, सत्यप्रकाश सिंह, अजय दूबे वत्स, अजय प्रताप सिंह, देवव्रत पाण्डेय, राजन सिंह व हरिचरण प्रसाद मौजूद रहे।

Share.