देवरिया भाटपार रानी के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र देवरिया के तत्वाधान में हुआ। इस अवसर पर सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत में युवाओं की भूमिका अहम है हमें अपने युवा शक्ति को वैश्विक समस्याओं जैसे पर्यावरण स्वास्थ्य आदि के निवारण के योग्य बनाना होगा वह अपनी पुरातन विचारों ,संस्थाओं और संस्कृतियों का संरक्षण करना होगा उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने के रास्ते पर चल पड़ा है भारत को विकास से विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं को प्रथम पंक्ति में खड़ा होना होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा समस्त आज की युवा भविष्य के भारत की तस्वीर है इसका शिक्षित और स्वस्थ रहना आधुनिक भारत के निर्माण की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि शिक्षार्थ आइए और सेवार्थ जाएं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है हमें युवा आबादी की अपनी ताकत बनाना है हमारे युवा स्किल इंडिया के द्वारा ताकतवर बनेंगे तथा उन्नत भारत का निर्माण करेंगे आत्म निर्भर युवा आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर कौस्तुभ नारायण मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि 15 से 35 वर्ष की आबादी को उत्कृष्ट करने का अवसर दिए जाने की जरूरत है। जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने युवाओं का उत्साह वर्धन किया उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की तस्वीर बदल सकते हैं इसके लिए उनके भीतर राष्ट्रीय सोच विकसित करने की जरूरत है।
संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने संस्था की तरफ से आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया एवं छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा।
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाषा मंत्री शम्स परवेज, डॉ पवन राय,  अशोक कुशवाहा, राजेश शाह ,संतोष पटेल, अजय तिवारी, डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा, डॉ महेंद्र मिश्र, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. कनकलाता ,डॉ रवि सिंह, डॉ धर्मजीत मिश्र, प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप मिश्र, डॉ सुशील कुमार पाण्डेय,डा. श्रीनिवास मिश्र, डा. पूनम यादव, डा. ज्ञान प्रकाश, डा. विदुषी सिंह शिव प्रसाद, प्रवीण शाही व शिव प्रताप सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

Share.