छात्रा की हत्या का दूसरा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर

 

उरई। एट में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दो दिन बीत जाने के बार आरोपी रोहित की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश है। पुलिस दूसरे हत्यारोपी पर जल्द इनाम घोषित कर सकती है। छात्रा की हत्या का. एक आरोपी राज पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हिरासत से भागने की कोशिश में वह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया था। –

 

कोटरा थाना क्षेत्र के ऐंधा गांव निवासी मानसिंह अहिरवार की 21 वर्षीय पुत्री रोशनी एट के राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसका पिछले चार साल से कदौरा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी राज से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

 

सोमवार को रोशनी का डिजिटल मार्केटिंग का पेपर था। वह अपने छोटे भाई श्रीचंद्र के साथ बाइक से पेपर देने कॉलज

 

गई थी। सुबह 11 बजे पेपर छूटने के बाद वह पैदल सड़क पर जा रही थी, उसी समय सब्जी मंडी कोटरा चौराहा पर राज और उसके मामा के लड़के रोहित बाइक से आए और पैदल जा रही रोशनी के सिर से सटाकर गोली मार दी और तमंचा फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने राज को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके मामा का लड़का रोहित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

 

राज के मामा का लड़का हमीरपुर के विचार थाना क्षेत्र के धनकुरा गांव निवासी रोहित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। परिजनों का कहना है कि पुलिस के ढुलमुल रखने की वजह से रोहित अभी भी आजाद है। उसकी गिरी के बाद ही उनके परिवार को चैन मिलेगा।

Share.