*युवक की मौत को लेकर गांव में स्थिति तनावपूर्ण,पांचवें दिन भी चले ईंट पत्थर*

  • श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली खास गांव का है मामला
  • 14/15 जून की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी युवक की मौत
  • ईलाज कराने गये युवक पर ही परिजनों ने लगाया हत्या के साजिश का आरोप

बनकटा (देवरिया) श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली खास गांव में पांच दिन पूर्व एक 23 वर्षीय युवक अरबिंद प्रसाद पुत्र स्व0 महंगू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पांच दिन बाद भी गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

रविवार को भी मृतक की पक्ष की महिलाओं व कुछ पुरुषों ने आरोपी की माँ को घेर कर मारा पीटा और उसपर ईंट पत्थर भी फेंके।आरोपी की मां उस समय पुलिस संरक्षण में कोटेदार के घर से राशन लेकर अपने घर आ रही थी।इस घटना में आरोपी की मा के साथ गये पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई।
सूचना पाकर एसओ श्रीरामपुर अनिल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर उपद्रवियों को दौड़ाया और।बाद में मृतक पक्ष को बुलाकर समझाया बुझाया।इस दौरान मृतक की छोटी बहन कुमारी सुनंदा ने पुलिस को दूसरी तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।पीड़ित पक्ष का कहना था कि घटना के बाद वे एफआईआर लिखाने थाने पर गये तो पुलिस ने उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया था।वे आरोपी के खिलाफ कारवाई चाहते है लेकिन पुलिस आरोपी को ही सुरक्षा प्रदान कर रही है।
इस बाबत पूछे जाने पर एसओ श्रीरामपुर ने बताया कि गांव में कोई तनाव नहीं है एतिहात के दौर पर गांव में उसी दिन से पुलिस बल तैनात है आज कुछ उपद्रवी तत्वों ने गांव में उपद्रव मचाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर भगा दिया।पुलिसिया कारवाई के बाबत उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

Share.