बबीना थाना की चौकसी से चोरी व लूट की योजना हुयी विफल अवैध असलाह कारतूस गाडी सहित किया गिरफ्तार
■ पुलिस की सक्रियता से बडौदा चौराहा से बसई मध्य प्रदेश जाने वाले मार्ग से पुलिस को मिली यह बडी कामयाबी।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झांसी श्री राजेश व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्यवेक्षण में
थानाध्यक्ष श्री अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक्ता कुशल संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन में बडौदा चौराहा से बसई मध्य प्रदेश जाने वाले मार्ग से
आज चोरी लूट की योजना बनाते हुए कृष्ण पाल लोधी पुत्र रामस्वरूप लोधी निवासी ग्राम कंधारी थाना बसई जिला दतिया मध्य प्रदेश उम्र करीब 29 वर्ष
जितेंद्र लोधी पुत्र श्री शिवदयाल निवासी उम्र 28 वर्ष
राजेंद्र लोधी पुत्र जगभान उम्र 25 वर्ष पुष्पेंद्र लोधी पुत्र मनोज कुमार लोधी समस्त निवासी गण ग्राम गरैठा थाना पिछोर जिला शिवपुरी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है
जिनके कब्जे से तलाशी के दौरान एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज व एक आदत बेलचा एक अदद पेचकस एक माचिस व एक टोयोटा गाड़ी नंबर UP 78 CJ 3308 बरामद हुई जिसको गिरफ्तारी कर थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 105/ 2024 धारा 399/401 भारतीय दंड विधि 3/ 25 आर्म एक्ट एवं 207 एम बी एक्ट पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त सभी को माननीय न्यायालय जनपद झांसी के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया है।






