Spread the love

*ब्रह्म सदभाव से ही समाज में सदभाव आएगा।*

मुख्य प्रशिक्षक आचार्य ज्योतिष्मान ब्रह्मचारी ने ब्रह्म सदभाव पर विस्तृत जानकारी

प्रतापपुर, देवरिया आनंदमार्ग प्रचारक संघ के दो दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन मुख्य प्रशिक्षक आचार्य ज्योतिष्मान ब्रह्मचारी ने ब्रह्म सदभाव पर विस्तृत जानकारी दिया।आचार्य जी ने बताया कि भाव से ही व्यक्ति में सदभाव पैदा होता है।यदि भाव खराब हुआ, तो समाज मे सदभाव गलत होगा।यदि भाव सही है,

तो समाज मे सही सदभाव आएगा।इसलिए गाँव गाँव सेमिनार करना होगा।जिससे दुखी मानवता को नव्य मानवतावाद में प्रतिष्ठित करके मानव समाज को विकास के पथ पर ले जाना होगा।सेमिनार में योग साधना भी सिखाया गया।इस मौके प्राचार्य पुण्येशानन्द अवधूत, अवधुतिका नम्रता आचार्या, प्रवीण देव,उपेंद्र, सुरेश,रविंद्र, लक्ष्मी कांत,पारस, रंगीला,आनन्द,परशुराम, प्रतिभा, पूजा,चन्द्रावती, रिंकू,राकेश,लालजी सिंह,धनन्जय नितेश,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share.