Spread the love

ड्रॉन के जरिये पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं

सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर का किया आधिकारिक उद्घाटन

पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आई टी पी ओ) में पूजा पाठ किया

रिपोर्ट: दर्शन अग्रवाल

focusnews24x7.com 

पीएम मोदी ने बुधवार को प्रगति मैदान में ड्रॉन के जरिये आईटीपीओ कॉप्लेक्स ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया।

इससे पहले उन्होंने पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आई टी पी ओ) में पूजा पाठ किया और

इसके निर्माण में शामिल मजदूरों से बातचीत कर उन्हें सम्मानित किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को देश की राजधानी दिल्ली केे प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर का आधिकारिक उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रोन के जरिए आईटीपीओ कैम्पस को देश को समर्पित किया।

इस खास पर पीएम मोदी के साथ

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,
  • राजनाथ सिंह,
  • डॉ. जितेंद्र सिंह,
  • अभिनेता आमिर खान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन उपरांत  नए परिसर ‘भारत मंडपम’ में सांस्कृतिक प्रदर्शन हुआ। सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में पूजा-अर्चना की।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है।

इसके साथ ही गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का भारत की नई उर्जा का आह्वान है।

पीएम मोदी ने कहा कि

  • भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है।
  • दिनरात मेहनत करते भारत मंडपम का निर्माण किया गया है।
  • इसका निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था।
  • 21वीं सदी के लिए नया निर्माण होगा।

साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी किया कार्यक्रम को संबोधित।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, जिन्होंने देश की सोच बदली, मानसिकता बदली, जिन्होंने हमें ये प्रेरणा दी कि हम विकसित भारत के लिए अपने कर्तव्य निभाएं, हमारे ऐसे यशस्वी पीएम मोदी का मैं स्वागत करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि अन्य लोगों का भी बहुत बहुत स्वागत है।

इस कॉम्प्लेक्स के बनने के दौरान पीएम ने पल-पल की जानकारी ली।

उनकी देखरेख में इसको तैयार किया गया।
इससे पहले उन्होंने यहां पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में ‘पूजा-अर्चना’ की।

परिसर के निर्माण में शामिल मजदूरों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित भी किया।

  सितंबर के महीने में जी20 नेताओं की बैठक की मेजबानी की शुरूआत भी होगी।

प्रगति मैदान में आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स को 2700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

■यह कन्वेंशन सेंटर 122 एकड़ भूभाग में फैला हुआ है।

इसका देश के सबसे बड़े सम्मेलन, बैठक और प्रदर्शनी के रूप में निर्माण किया गया

Share.