*गोष्ठी के माध्यम से किसानों को बसंत कालीन गन्ना बुआई के लिए बताया गया*
प्रतापपुर,देवरिया,16 फरवरी
बनकटा विकास खंड क्षेत्र के प्रतापपुर में स्थित बजाज सुगर मिल के तरफ से बसंत कालीन गन्ना बुआई के लिए गोष्ठी का आयोजन मिल परिसर में किया गया। गोष्ठी में मिल के गन्ना महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह किसानों को बताया कि एकल आंख से गन्ने की बुवाई पेर्यड रो के माध्यम से करने से कम बीज से अधिक मात्रा में उपज का लाभ लिया जा सकता है। वहीं सेवरही से गोष्ठी में पधारे बच्चा राय ने किसानों को बताया कि गन्ना बुवाई के समय फफुदनाशक का प्रयोग करने से गन्ने का जमाव बेहतर होता है। मिल का उपाध्यक्ष आर 0एन 0 त्रिपाठी ने बताया कि गन्ने के फसल में खीरा, कद्दू व प्याज की बुवाई करके दोहरा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस गोष्ठी में मिल के गन्ना प्रबंधक एसपी मिश्रा आलोक त्रिपाठी अच्छेलाल यादव शैलेश शाही राकेश पांडेय कृषक सुरेंद्र राय बलराम सिंह विनोद सिंह वकील सिंह जितेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।




