भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बंगरूआ ब्रांच कमेटी के आह्वान पर हरे राम चौराहे पर काकोरी काण्ड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा नेता कामरेड जयप्रकाश यादव चंद्रभान सिंह बृजानंद यादव आदि ने कहा कि आज देशगंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, वेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। केन्द्र व प्रदेश सरकार बिजली सहित सभी पब्लिक सेक्टर को कुछ मुठ्ठी भर धन्ना सेठों के हाथों गिरवी रखने पर आमादा हैं। संवैधानिक अधिकारों पर हमले किए जा रहे हैं। किसान व नौजवान भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, देश की मोदी योगी सरकार सिर्फ झूठ बोल कर आम लोगो को भरमा रही है। देश की आजादी की लड़ाई में नौजवानों ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी ने मिलकर भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराया। आज उनके बीच नफरत का माहौल पैदा कर उनकी एकता तोड़ने का कार्य हो रहा है। श्रद्धांजली सभा में पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह एवं राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभी ने सरकार के निजीकरण के निर्णय को वापस लेने के लिए संघर्ष करनेतथा भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजली सभा में कॉम केशव सिंह रविन्द्र यादव कबिलास प्रसाद बालिस्टर प्रसाद रमाकांत कुशवाहा रिशु यादव आनन्द अबरारुल इरशाद मुसाफिर अनिल हरे राम ठाकुर रामाशीष यादव राजनाथ यादव कमरुद्दीन अजय गुप्ता हासन मिया रामदेव भगत आमिर हुसैन किताबुदीन इसराफिल पिंटू यदुवंशी नंदजी गुप्ता जयराम कुशवाहा रघुनाथ सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share.