आफरीन 12th टोपर
देवरिया, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं
और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार दोपहर मे आ गया। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्सुकता थी। 12 के आए नतीजों में जिले के कृषक इंटर कॉलेज विशुनपुर कला की छात्रा आफरीन खातून ने 500 में से 479 नंबर (95.80) प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी की छात्रा श्रेया सिंह ने 477 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी कॉलेज की प्राची सिंह और श्रद्धा मद्धेशिया ने 473 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।  जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार के छात्र कुलदीप राज ने 471 अंक प्राप्त चौथे स्थान पर,  शांति निकेतन इंटर कॉलेज
पिपरा कछार टेकुआ के छात्र गौरव चौरसिया ने 470 अंक प्राप्त कर 5वां स्थान पर, प्रिया शर्मा कृषक इ.का. विशुनपुर कला 6 वां स्थान, प्रियंका इसी विद्यालय की व अमर नाथ यादव अभयानन्द् शि.स.इ.का.शिवधारिया 7 वें स्थान, जानवी सिंह बी पी इ का देवपार 8 वें स्थान ,ज्योति गुप्ता श्री बापू इ का सोहनपुर,अंजलि यस यन इ का उर्दौली 9वें स्थान,प्रवेश यादव जो.इ का पुरवा मेहरा व शालू द्विवेदी युग नि. इ का भलुअनी 10 वां स्थान प्राप्त किया है।

निभा 10तह टॉपर
निभा ने हाई स्कूल में किया जिला टॉप किया, शीर्ष 10 पर रहे
 परीक्षार्थियों सूची।
जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के जनता इ.का. खामपार की निभा यादव ने 10वीं की परीक्षा में 574 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। निभा के पिता सत्य प्रकाश यादव प्राइवेट वाहन चलाते हैं और माता बिगनी देवी गृहणी हैं। निभा की एक बहन अदिति और एक भाई प्रभाकर यादव हैं। निभा कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षा गुरुकुल शिक्षण संस्थान खामपार से प्राप्त की है। उसने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया । निभा प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करती थीं। निभा ने बताया कि इंटर मैथ्स से करके इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

 #ये रहे जिले के 10 टॉपर#

10वीं की परीक्षा में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी पट्टी पथरदेवा के छात्र आदित्य मद्धेशिया ने 573 अंक प्राप्त कर जनपद मे दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान देवनंदन इंटर कालेज वृक्षा पट्टी के पीयूष कुमार,सीएस मेमोरियल इंटर कालेज बेलकुंडा वन सप्ती की छात्रा सौम्या सिंह व गर्ग इंटर कालेज पिपरा खेमकरण भलुअनी की छात्रा जागृति वर्मा ने भी 572 अंक प्राप्त किया है।                                       पीएस देवघाट भटनी के छात्र सनी यादव ने 571 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान प्राप्त किया है। सुभाष इंटर कालेज की दो छात्राओं साक्षी मिश्रा और संध्या कुमारी, अभय यादव प्रेस्टीज इ. का. व रामशा खान संत पुष्पा इ.का. शांति नगर ने 570 अंक प्राप्त कर 5 वां स्थान प्राप्त किया है। अमान प्रजापति एड़ी इ.का. गंभीरपुर माली बारी, अंकित चौरसिया ,संजीव सिंह बी.आर. डी इ.का. बल्लीपट्टी व आदित्य कुमार तिवारी स.पु.इ.का. शांति नगर ने 6वां स्थान प्राप्त किया। अनुज कुमार सिंह अशोका इ.का.रामपुर कारखाना व नितिन गुप्ता अल.सो.ट्यू. हा.स्कू. गौरी बाज़ार ने 7 वां स्थान, अमृता गुप्ता यस.के.इ.का. आश्रम बरहज,सैफ अली प्रेस्टीज इ.का.,आदर्श कुमार गुप्ता कदमा सती इ.का.खाडेसर,मोईन खान जो.इ.का. पूर्वा मेहरा,राज यादव ने 8वं स्थान, अरबाज अंसारी आर यस यम यू यम वी. विशुनपुर कला ने 9 वां स्थान,एवं मानस चतुर्वेदी संत पुष्पा इ.का.,रोशनी यादव श्री क्री. यस.यस इ.का. भलुअनी ने जनपद मे 10वांस्थान् प्राप्त किया।

धीरज कुमार सिंह
इसी क्रम मे बब्बन सिंह इ.का. रतसिया कोठी देवरिया के कक्षा 11 कृषि विज्ञान के छात्र धीरज कुमार सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी बौलिया पांडेय ने450 मे 382 अंक 84.88% प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Share.