गोपालगंज मोहल्ले में लायसेंसी बन्दूक से चली गोली से महिला की मौत

 

 

उरई | बीती रात लगभग 12 बजे मोहल्ला गोपालगंज में महिला की अपने घर में संदिग्ध स्थितियों में लायसेंसी बन्दूक से गोली चल जाने के कारण मौत हो गयी | जानकारी मिलने पर एस पी सहित पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन गोली चलने को ले कर तस्वीर साफ़ नहीं कर पाए हैं .

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने पूंछने पर बताया है कि शहर के मुहल्ला गोपालगंज में रात में महेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पत्नी प्रीती को लायसेंसी 12 बोर बन्दूक से गोली लगने की सूचना मिली . गोली लगने से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे बचाया नहीं जा सका |

बन्दूक किन परिस्थितियों में चली यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है जिसके लिए महिला के परिजनों से गहन पूंछताछ की जा रही है |

Share.