महिला इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को थानों में प्राथमिकता से दी गई तैनाती ।

झांसी। आज महानगर से पुलिस कप्तान ने 9 थानों में बदलाव किया है। इसमें शहर कोतवाल को प्रेमनगर कोतवाली भेजा गया है वही प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली का चार्ज मिला है।

दरअसल पिछले दिनों शासन ने प्रदेश के पुलिस थानों में महिला निरीक्षक व उप निरीक्षकों को भी जिम्मेदारी देने की बात कही थी।
इसकेे बाद पूरे प्रदेश में महिला इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को थानों में प्राथमिकता से तैनाती दी जाने लगी।
यहाँ झांसी में एसएसपी राजेश एस ने को महिला निरीक्षक सरिता मिश्रा को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर सदर बाजार थाने का चार्ज दिया है।
इसके साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार को प्रेमनगर थाना, प्रेमनगर थाना प्रभारी आनंद कुमार को कोतवाली, गुरसराय थानाध्यक्ष उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह को बड़ागांव थाना, चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को गुरसराय थाना, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को चिरगांव थाना, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान को लहचूरा से साइबर थाना, निरीक्षक बलिराज शाही को एरच से लहचूरा थाना और निरीक्षक अमीराम को सदर बाजार से एरच थाना प्रभारी का चार्ज सोपा गया है

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters