छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार, कैलिया पुलिस की कार्रवाई
उरई (जालौन)। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में थाना कैलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
थानाध्यक्ष अवनीश पटेल के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह व पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 10/26 के तहत धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट में नामजद आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र वृन्दावन प्रजापति निवासी ब्यौना को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अवनीश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।






