जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ।
जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत स्तरीय सरकारी और सरकारी कर्मचारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राज कन्तेश बर्मा ने किया, प्रशिक्षण के दौरान जिले में तृतीय पुरस्कार मिलने पर ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत चिरगांव देहात की प्रतिनिधि रिंकू कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया, साईं सहयोग संस्थान के तत्वाधान में आयोजित शिविर में एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार एवं संस्थान के प्रतिनिधि आलोक तिवारी जल संरक्षण पर जोर देते हुए पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए सलाह दी कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार शर्मा ने किया इस अवसर पर अतर सिंह दांगी प्रधान पहाड़ी, राजपूत केसब बरल, अन्य प्रधान एवं वीडीसी तथा ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे




