जालौन पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, ध्वज को दी गई सलामी
उरई, जालौन। पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में पुलिस झंडा दिवस गरिमामय तरीके से मनाया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत तथा पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई तथा पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी की बाईं जेब पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह भी धारण किया।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस हम सभी को ध्वज के सम्मान, त्याग, बलिदान और कर्तव्यों के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने कहा कि पुलिस ध्वज हमारी गौरवशाली परंपरा और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करने की अपील की।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jan Varta Par Focus News 24×7



