श्री राधा अष्टमी पर सरस्वती शिशु मंदिर, जालौन में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता
➡️ जालौन में राधा अष्टमी का भव्य आयोजन
➡️ सरस्वती शिशु मंदिर में हुई राधा–कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता
➡️ मुख्य अतिथि श्रीमान अतुल द्विवेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
➡️ नगर की मातृशक्ति और विद्यालय के भैया–बहनों ने बढ़–चढ़कर लिया हिस्सा
➡️ प्रधानाचार्य श्री सुरेश कुमार द्विवेदी ने राधा अष्टमी के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी का आभार व्यक्त किया
➡️ विद्यालय के आचार्य बंधु और नगर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद – बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और मैं हूँ विनय कुमार और खास रिपोँट है महेश चौधरी जालौन के साथ
जालौन में आज श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सरस्वती शिशु मंदिर बालम भट्ट जालौन में इस मौके पर श्री राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर में सजाए गए मंच के दृश्य, बच्चों का राधा-कृष्ण के रूप में सजे हुए दृश्य।
कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई जब विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान अतुल द्विवेदी जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर आयोजन का शुभारंभ किया।
इस मौके पर नगर की मातृशक्ति और विद्यालय के भैया-बहनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि रहे – श्री अतुल द्विवेदी जी (विद्यालय प्रबंधक)
कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुरेश कुमार द्विवेदी जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने राधा अष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन भक्ति, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
प्रधानाचार्य जी का संबोधन, अतिथियों की मौजूदगी, बच्चों की प्रस्तुतियाँ।
इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
श्रीमान कृष्ण गोपाल जी, श्री मसूदन जी, श्री राजीव शर्मा जी, श्री बांके बिहारी जी, श्री बाबूलाल जी, श्रीमती दीप्ति सुहानी, श्रीमती निमिषा मिश्रा, जानकी महक जी, शिव कुमार जी सहित कई सम्मानित नागरिक शामिल रहे।
“नगर की मातृशक्ति और आचार्य बंधु हुए शामिल”
बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
किसी ने राधा जी का रूप धारण कर भक्ति का संदेश दिया, तो किसी ने श्रीकृष्ण बनकर अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लिया।
मंच पर प्रदर्शन करते बच्चे, तालियाँ बजाते दर्शक।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्ति और आनंद में डूबा रहा।
राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने यह संदेश दिया कि भक्ति और संस्कृति की जड़ें समाज को मजबूती प्रदान करती हैं।
श्री राधा अष्टमी महोत्सव – सरस्वती शिशु मंदिर, जालौन
रिपोर्ट महेश चौधरी, Focus News 24×7, जालौन






