Spread the love

आटा पुलिस और सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद

स्कार्पियो से 2 कुंतल 27 किलो गांजा बरामद, चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ

उरई/जालौन। जनपद जालौन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आटा पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी रिंकू चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव पंवार, मोहम्मद आदिल और मोईन खान, निवासी जनपद शामली तथा शमीम, निवासी जनपद बागपत के रूप में बताई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 2 कुंतल 27 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कार्पियो गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

उड़ीसा से लाकर कई जिलों में करते थे सप्लाई

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कथित तौर पर गांजा उड़ीसा से खरीदकर कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन तथा आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई की पूरी श्रृंखला की जानकारी जुटाने में लगी है।

आटा थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 141/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

तस्करों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि गांजा तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

आटा पुलिस और सर्विलांस टीम की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.