Spread the love

उत्तर प्रदेश के 71 शहरों में GST की 248 टीमों ने बड़ी छापामारी की।

रिपोर्ट: असगर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■

  • UP में अब तक की सबसे बड़ी रेड, 71 शहर-248 GST टीमें और 290 जगहों पर छापा।
  • अभी 15 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना।
  • दुकान बंद कर भागे व्यापारी।

उत्तर प्रदेश के 71 शहरों में GST की 248 टीमों ने बड़ी छापामारी की है. जानकारी के अनुसार अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई है. करीब 50 करोड़ कीमत का मैटेरियल अलग-अलग शहरों से जब्त हुआ है क्योंकि कारोबारी मौके पर दस्तावेज ही नहीं दिखा सके जबकि करीब ढाई करोड़ रुपए कारोबारियों से ऑन स्पॉट जमा कराए गए हैं. अभी ये रेड का सिलसिला 15 दिसंबर तक चलेगा। इस छापेमारी में वित्त विभाग, राजस्व, खुफिया महानिदेशालय के अधिकारी शामिल रहे. बताया जा रहा है कि जीएसटी टीम की यह रेड यूपी की सबसे बड़ी रेड है.

राज्य कर विभाग को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि कई व्यापारी बगैर बिल के माल की बिक्री कर रहे हैं. इस तरह बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो रही है. इसको लेकर राज्य कर विभाग की 248 टीमों ने अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है. राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस का कहना है कि इटावा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर और रामपुर को छोड़कर उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में अभियान चला है।

इन जिलों में चुनाव की आचार संहिता लगी थी. ऐसे में यहां टीम नहीं पहुंची. लकड़ी, फर्नीचर, स्क्रैप, परचून, घी, तेल, हार्डवेयर, बिल्डिंग मैटेरियल, आयरन, स्टील, मेंथा, होटल आदि का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर GST कर की चोरी की जा रही है. इसमें फर्जी इन्वाइस जारी करके कर चोरी मिली है.

GST विभाग के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि ऐसे व्यापारियों के रिटर्न से संबंधित डेटा चेक किया गया तो बड़े पैमाने पर कर की चोरी का मामला सामने आया है. इसमें टीम सुबह से लेकर शाम तक छापेमारी की. छापे की सूचना के बाद कई शहरों में व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए.

Share.