Breaking News
32 बच्चों को लेकर जा रही बस माइनर में गिरी, सड़क कटी होने से हादसा
स्थान: झांसी, मोठ – ग्राम सेमरी लुधियाई
रिपोर्टर: अनुराग तिवारी
नमस्कार, आप देख रहे हैं FocusNews24x7
मैं हूँ विनय पचौरी
एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर झांसी जिले से आ रही है –
जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस माइनर में गिर गई।
घटना मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी लुधियाई – कारकोश मार्ग की है,
जहां एक स्कूल बस सड़क से फिसलकर सीधे माइनर में जा गिरी।
बस में कुल 32 छात्र सवार थे, जिनमें से करीब 10 बच्चे घायल हुए हैं।
घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया
और सूचना मिलते ही उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि बस के पलटने का कारण
सड़क का माइनर की तरफ से कटा होना था –
जो एक गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।





