साहित्य संगम में डॉ. तिवारी हुए सम्मानित, न्यायमूर्ति वी.सी. दीक्षित रहे मुख्य अतिथि
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, और मैं हूँ विनय पचौरी
अब रुख करते हैं एक ऐसी खबर की ओर, जो पूरे बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदी साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. रामनिवास तिवारी ‘आशुकवि’ गढ़कुडार को एक बार फिर प्रयागराज के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया गया है।
इस बार सम्मान मिला हिन्दुस्तानी एकेडमी प्रयागराज में, जहां एक समय पर महाकवि हरिवंशराय बच्चन और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान साहित्यकारों ने कविता पाठ किया था।
इसी ऐतिहासिक मंच पर कविता पाठ कर डॉ. रामनिवास तिवारी ने निवाड़ी ज़िला और पूरे बुंदेलखंड का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है।
इस आयोजन में जगदीश साहित्य संस्थान की संस्थापिका श्रीमती जगदीश कौर द्वारा उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और “मेरी उड़ान” साझा संकलन भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वी.सी. दीक्षित, और विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रामनिवास तिवारी स्वयं और डॉ. मधुकर राव लारोकर मौजूद रहे।
आपको बता दें कि डॉ. तिवारी को अब तक देश के कई राज्यों में कुल 2100 से अधिक बार सम्मानित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रयागराज में सम्मानित होने पर निवाड़ी ज़िले के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है और गौरव महसूस किया है।
Focus News 24×7 की पूरी टीम की ओर से डॉ. रामनिवास तिवारी ‘आशुकवि’ को हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयाँ।






