Spread the love

अनैतिक शक्तियों ने तोड़ा स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत जी खजड़ी वाले बाबा की मूर्ती,हुआ धरना प्रदर्शन,लोगो में आक्रोश

प्रतापपुर (देवरिया) खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में चौराहे पर लगी स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत जी खजड़ी वाले बाबा की मूर्ती को अनैतिक शक्तियों द्वारा बीती रात्रि 10 बजे के लगभग तोड़ दी गई है।हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा रात्रि में ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछ ताश की जा रही है। सुबह 6 बजे से ही आस पास के लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है।जिसमें जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि मूर्ति तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए, तत्काल दूसरी मूर्ति स्थापित करने की व्यवस्था किया जाय, मौके पर पहुंचे विधायक सभाकुंवर सिंह व उपजिलाधिकारी भाटपाररानी रत्नेश तिवारी के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया गया।इस मौके पर, विधायक सभाकुंवर सिंह,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अरविंद सहाय, अश्विनी सिंह रविप्रकाश सिंह एडवोकेट,विजय प्रताप कुशवाहा,प्रेमसागर सिंह,साहू ऋतिक कुमार, संतोष पटेल,बंगरा प्रधान संदीप यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share.