Spread the love

एमएल कान्वेंट स्कूल जालौन में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक परीक्षाफल दिवस, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

जालौन। एमएल कान्वेंट स्कूल जालौन में 18 मई 2026 को वार्षिक परीक्षाफल दिवस (Annual Result Day) बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सी पी गुप्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती नीता गुप्ता ने की।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें राजू महतेले, धर्मेंद्र सुहाने, अनिल कुमार गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, माधव कुमार व्यास, मंगल सिंह चौहान, औसाब अंसारी, सौरभ खरे और दीपक खरे प्रमुख रहे।

भारत विकास परिषद के सम्मानित सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वार्षिक परीक्षाफल घोषणा रही। अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा टॉपर में पीजी से सोमन, नर्सरी से प्रतिका, एलकेजी से लकी, यूकेजी से क्रिशिव, कक्षा 1 से मनु, कक्षा 2 से हर्षा, कक्षा 3 से गोपाल जी, कक्षा 4 से जानवी यादव, कक्षा 5 से अनन्या, कक्षा 6 से विशाल सिंह, कक्षा 7 से कामाक्षा, कक्षा 8 से भव्य, कक्षा 9 से सोम्या तथा कक्षा 11 से गौरी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर सी पी गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम होती है।

वहीं विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती नीता गुप्ता ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
रिपोर्ट – महेश चौधरी, न्यूज़24×7 जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.