Spread the love

बिहार MLC चुनाव में बढ़ी हलचल, कांग्रेस के 5 प्रत्याशी मैदान में

कांग्रेस ने 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
🔴 राजद-कांग्रेस के बीच कई सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला
🔴 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

पटना। बिहार विधान परिषद की आठ शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, राजद पहले ही छह सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुका है। ऐसे में कुछ सीटों पर महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवार आमने-सामने नजर आ सकते हैं।
कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, दरभंगा स्नातक से रजनीकांत पाठक, कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल, पटना शिक्षक से संजय यादव और पटना स्नातक से असदउल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं राजद की ओर से पटना शिक्षक, सारण शिक्षक, पटना स्नातक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद इन सीटों पर विपक्षी दलों के बीच चुनावी तालमेल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इन चुनावों में जन सुराज और एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। ऐसे में कई निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबला बहुकोणीय होने की स्थिति बन सकती है।
बिहार विधान परिषद की इन 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सभी सीटों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters