ग्राम भरहा कलावत मे खेत मे आलू खोदते समय अचानक जंगली सुअर ने किया किसान पर हमला
रिपोर्ट: अख्तर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■
- रात घर से निकलने मे दिक्कत बना भय का माहौल
ग्राम भरहा कलावत भाटपार रानी देवरिया स्थानी थाना क्षेत्र सलेमपुर मझोली पुलिस चौकी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कल्यानी राजस्व ग्राम भरहा कलावत मे खेत मे आलू खोदते समय अचानक जंगली सुअर ने रत्नेश कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र सुदामा प्रसाद के उपर हमला कर दिया जो सामने की पोजीशन होने से प्राईवेट पार्ट मे काफी चोटे लगी है चिल्लाने पर बचाव करने पहुचे धनंजय प्रसाद पुत्र रामदुलार को भी घायल कर दिया जो बाया हाथ को दात से मार दिया फट गया है सत्रह जगह टाका लगा है और धनंजय के पिता रामदुलार को घायल कर दिया रत्नेश कुमार उर्फ गुड्डू को सलेमपुर हॉस्पिटल पहुचाय गया।
गम्भीर हालत देख कर जिला अस्पताल पहुचाया गया वहा इलाज चल रहा वहा के ग्रमीण महिला एव पुरूष भयभीत है लोग कह रहे है रात घर से निकलने मे दिक्कत है हरिनरान उर्फ गुड्डू समाजिक कार्यकर्ता बब्ब्लू कुमार संदीप कुमार अमीत कुमार धीरज कुमार फेकू प्रसाद मुन्ना प्रसाद ग्रमीण मौजूद रहे।






