Spread the love

मां के निधन से शोक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोंडा का दौरा रद्द कर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे

■ 90 वर्ष की आयु में सावित्री देवी ने ली अंतिम सांस, शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

■ गोरखपुर में कार्यक्रम पूरा करने के बाद लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री, मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड रवाना

■ जयप्रभाग्राम में प्रस्तावित श्रीराम कथा में शामिल होने का कार्यक्रम भी हुआ निरस्त

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो उठे और अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मां के निधन का समाचार उस समय मिला, जब वह गोरखपुर में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करने के कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने इस सूचना के बावजूद पहले से निर्धारित कार्यक्रम को पूरा किया। इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे और वहां से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री का शनिवार को हरिद्वार में मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का कार्यक्रम है। वह शुक्रवार रात पंचूर गांव में ही रहेंगे।

रद्द हुआ गोंडा का दौरा

मां के निधन के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा भी रद्द कर दिया गया। उन्हें जयप्रभाग्राम स्थित चिन्मयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होना था। यहां अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज की कथा चल रही है। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्मा, महामंडलेश्वर और पीठाधीश्वर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री को बाबा रामदेव के साथ कथा में शामिल होना था।

संन्यास के बाद मां से मिली थी पहली भिक्षा

योगी आदित्यनाथ के जीवन का एक बेहद भावुक अध्याय उनकी मां सावित्री देवी से जुड़ा है। वर्ष 1994 में अजय सिंह बिष्ट ने संन्यास ग्रहण किया था और बाद में योगी आदित्यनाथ के रूप में पहचान बनाई। वर्ष 1998 में जब वह संन्यासी के रूप में अपने गांव पंचूर पहुंचे, तब परंपरा के अनुसार मां से पहली भिक्षा प्राप्त की थी।

बताया जाता है कि मां सावित्री देवी ने अपने हाथों से बेटे को फल, चावल और पैसे भिक्षा स्वरूप दिए थे। उस समय मां और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखें नम हो गई थीं। मां के लिए उनका बेटा भले ही संन्यासी बन चुका था, लेकिन भावनाओं में वह आज भी उनका अजय ही था।

साधारण पहाड़ी परिवेश में बीता बचपन

योगी आदित्यनाथ का बचपन उत्तराखंड के पंचूर गांव में साधारण ग्रामीण परिवेश में बीता। गांव में वर्ष 1982 में बिजली पहुंची थी। इससे पहले बच्चे मिट्टी के तेल के दीये की रोशनी में पढ़ाई करते थे। उनकी बहन शशि सिंह के अनुसार, बचपन में वह अजय को लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित सरकारी स्कूल तक लेकर जाती थीं। रास्ते में दोनों को जंगलों से होकर गुजरना पड़ता था।

मां सावित्री देवी के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters