विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति शाखा जालौन के बैनर तले 72 घंटे की सांकेतिक हडताल शुरु।
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनिया
focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■■■
उरई जालौन विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति जालौन ने केन्द्रीय कार्यकारिणी के आदेश पर समिति के संयोजक गौरव शर्मा सहायक अभियंता की अध्यक्षता मे 72 घंटे के लिये कार्य का वहिष्कार कर सांकेतिक हडताल शुरू कर दी।
इस साकेंतिक हडताल मे अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय एम एन भारती, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम राधेश्याम यादव, धर्मेश रंजन गुप्ता, अधिशासी अभियंता परीक्षण खण्ड उरई, समिति के सह संयोजक सुमित साहू, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अवर अभियंता अमित शर्मा, जिला सचिव रामू गुप्ता अवर अभियंता, टी जी -2 जोन सचिव देवेन्द्र सिंह, संविदा कर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला सचिव सुरेश कुमार सहित बडी संख्या मे अवर अभियंता, लिपिक संवर्ग, तकनीशियन, संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।
हडताल के संबध मे संघर्ष, समिति के संयोजक गौरव शर्मा ने क्या कहा आईये आपको सुनवाते है, हडतालियो मे उदघोष कराकर जोश पैदा किया टी जी -2 प्रभूदयाल कुशवाहा ने।


