संविदा कर्मियो के हडताल पर रहने से घबराये नही बिजली बराबर मिलेगी कहा जिलाधिकारी ने
रिपोर्ट : ओमप्रकाश उदैनिया
focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■■
- अफवाहो पर ध्यान न दे जरूरत पडने पर हेल्पलाईन नम्बर का सहयोग ले
उरई जालौन विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने विद्युत संबंधित समस्याओं पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में विद्युत विभाग के कन्ट्रोल नम्बर- 05162257090 स्थापित किया है।
विद्युत संबंधी शिकायतों को दर्ज कराकर उक्त शिकायतों का निस्तारण कराया जायेगा।
कन्ट्रोल रूम नम्बर 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा।
कन्ट्रोल रूम का संचालन हेतु
- इफ्तखार अहमद जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रातः 06ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक,
- डा0 अमरेन्द्र पौत्स्यायन जिला प्रोबेशन अधिकारी अपरान्ह 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक,
- रामबाबू प्रजापति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक ड्यूटी लगायी जाती हैं।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने पत्रकारो को बताया इस प्रकार से सुने विस्तार से।



