Spread the love


*स्मृति चिह्न एवंं प्रमाण-पत्र देकर मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान*

देवरिया : सलेमपुर तहसील क्षेत्र के घुसरी मिश्र स्थित चिल्ड्रेन्स केयर एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार को विद्यालय के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

   कार्यक्रम की शुरुआत सौम्या मिश्र के गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात् बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रबंधक हरिओम मिश्र ने अपने – अपने क्लास के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालें टापर्स को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण – पत्र देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वालों बच्चों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए नर्सरी क्लास के सार्थक पांडेय, यास्मीन खातून तथा अंजली कुशवाहा को जबकि एलकेजी के अर्जित गोंड, श्रेयांस कुमार तथा खुशबू कुमारी को पुरस्कृत किया गया। यूकेजी के लक्ष्य पांडेय को प्रथम, हरिकेश यादव को द्वितीय तथा उज्जवल कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कार मिला। क्लास एक में विवेक कुमार, अंश यादव तथा पार्थ सिंह को। कक्षा दो में अराधया मिश्रा, प्रिया कुशवाहा, माधवी यादव को।कक्षा तीन में शुभम्, आदित्य यादव, स्नेहा मद्देशिया को। कक्षा चार में दीपा गोंड़, अपराजिता विश्वकर्मा, शुभम् कुशवाहा को। कक्षा पांच में आराधना यादव, आरुषि, यश मिश्रा को। कक्षा छह में प्रतिभा कुशवाहा, गुनगुन, अदिति कुशवाहा को जबकि कक्षा सात में में विद्या कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा एवं प्रिंस राजभर को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से द्वारिका नाथ दुबे , राम चन्द्र कुशवाहा, पूनम यादव, सीमा सिंह, सौम्या मिश्रा, श्वेता विश्वकर्मा, मधु विश्वकर्मा, वंदना मिश्रा, सुनीता पांडेय, प्रिया गुप्ता आदि मौजूद रही।

Share.