पांच किलो गांजा के साथ पकड़ा
उरई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कहीं जाने की फिराक में काफी समय से संदिग्ध हालात में खड़े युवक को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। शहर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार सिंह ने करसान रोड के पास खड़े राजेंद्र नगर हाथी मंदिर के पीछे निवासी संतोष उफ कल्लू को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसको जेल भेज दिया।
Next Article शान्ति व्यवस्था का जायजा लेने एडीजी जोन भी आये
Kartikey Gubreley FocusNews24×7
कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)





