Spread the love

 

 

जालौन (उरई)। पत्रकार को पितृशोक होने पर नगर में शोक की लहर दौड़ी। लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुखी परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नगर के पत्रकार अनुराग श्रीवास्तव के पिता रामकृपाल श्रीवास्तव का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही नगर के लोगों को लगी तो नगर में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शाम को उनकी

 

अंत्येष्टि में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। मौजूद लोगों ने मृतात्मा की शांति और दुखी परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विक्की श्रीवास्तव, ब्रह्मकिशोर श्रीवास्तव, आलोक खन्ना, महेश स्वर्णकार, बबलू सिंह सेंगर, राकेश प्रजापति, जावेद अख्तर, कौशल किशोर श्रीवास्तव, रामकेश साहू, पुष्पेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र बाथम, सुनील श्रीवास्तव, बृजेश उदैनिया, धर्मेंद्र सिंह चौहान, इरफान पठान, देवेंद्र महाराज, पवन याज्ञिक, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)