नगर पंचायत एट के असंतुष्ट सभासदों ने जिलाधिकारी महोदया को सौंपा ज्ञापन
एट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी गौरव पटेल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी निरंजन की हटधर्मी की वजह से 12 सभासदों में से 9 सभासद जयंती देवी, सर्वेश कुमारी, भगवती शरण गुप्ता, रामस्वरूप गौतम, गजेंद्र यादव, धर्म वर्मा, नंदकिशोर कुशवाहा, सुमन निरंजन एवं रहमानी बेगम ने माननीय जिलाधिकारी महोदय चांदनी सिंह को ज्ञापन सौंपा ।
जिसमें सभासदों ने कहा कि उक्त लोग मनमाने तरीके से अपने एजेंडे को बनाकर प्रस्ताव डाल रहे हैं एवं आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को हटाकर अपने सजातीय लोगों को नगर पंचायत में वरीयता दे रहे हैं जो कि सरासर गलत है एवं प्रस्ताव रजिस्टर लेकर रसूखदार लोगों द्वारा सभासदों के घर जाकर जबरन दबाव बना रहे हैं जिसमें हम लोग हताश हैं हम लोगों का सहयोग एवं सुरक्षा की जाए उक्त मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि तुम लोगों के साथ न्याय होगा यदि कोई दबंगई दिखाएं या दिखा रहे हो तो आपको हम अभी तुरंत सुरक्षा मुहैया करा दे इस पर सदस्यों ने कहा अभी इस प्रकार की कोई आवश्यकता नहीं है जरूरत होगी तो हम आपसे सभी लोग फिर मिलेंगे साथ में सभी सदस्य सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के आवास पर जाकर मिले उनको पूरे मामले की जानकारी दी इस पर विधायक जी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।





