एसपी जालौन ने कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, सोशल मीडिया पर वायरल खबर को पुलिस ने बताया भ्रामक
■ निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना और शस्त्रों की व्यवस्था का लिया जायजा
उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत द्वारा कोतवाली जालौन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना सहित थाने में दाखिल जब्त एवं सीजशुदा वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।
वहीं, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ‘पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज जालौन नहीं कर पाए फायर, सिपाही ने खोला बंदूक का लॉक’ शीर्षक से प्रसारित हो रही खबर का जालौन पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस ने उक्त खबर को पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन बताते हुए वास्तविक तथ्यों से अलग बताया है।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान माधौगढ़ क्षेत्राधिकारी अम्बुज यादव एवं प्रभारी निरीक्षक जालौन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ
जन वार्ता पर Focus News 24×7




