राघवेन्द्र प्रताप शाही की सराहनीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा ” निराश्रित गोवंश हेतु दान दिया एक बीघे जमीन में बोई गयी सूडान का हरा चारा।
*देवरिया, विकास खण्ड- देवरिया सदर के ग्राम पंचायत-पिपरा चन्द्रभान, टोला – देवड़ार में राघवेन्द्र प्रताप शाही द्वारा अपने निजी खेत में एक बीघे जमीन में बोई गयी सूडान हरा चारा को वृहद गोसंरक्षण केन्द्र, पिपरा चन्द्रभान के निराश्रित गोवंशों को खिलाने हेतु दान किया गया। इस खेत में बोई गयी सूडान चरी को आज प्रथम दिन मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार को काटकर सौंपा गया जो प्रतिदिन पिपरा चन्द्रभानके निराश्रित गोवंशों को आवश्यकता अनुसार काट कर जाता रहेगा।
राघवेन्द्र प्रताप शाही की इस सराहनीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा जनपद के अन्य पशुपालक भाईयों से अपील किया गया कि इसी प्रकार अन्य पशुपालनक भाई जिनके पास अतिरिक्त हरा चारा उपलब्ध हो उसे निराश्रित गोवंश हेतु दान देने का कष्ट करें। यह अत्यंत ही पुनित कार्य है।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया, कुँवर राणा प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा एवं डॉ० अरूण कुमार शाही सेवानिवृत्त अपर निदेशक, पशुपालन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।




