आज  रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • सुबह 11 बजे प्रसारित होगा।
  • पीएम के कार्यक्रम का यह 102वां संस्करण है,
  • हर बार महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण होता पर इस बार यह खास वजह से एक हफ्ते पहले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम का यह 102वां संस्करण है, जो हर बार की तरह सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। हालांकि, हर बार महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण होता है, लेकिन इस बार यह खास वजह से एक हफ्ते पहले होने जा रहा है।

US दौरे पर जा रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं। यही वजह है कि मन की बात कार्यक्रम एक हफ्ता पहले प्रसारित होने जा रहा है। इस बीच, पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ने हाल ही में अपने 100वें एपिसोड को पूरा किया, जो 26 अप्रैल को देश ही नहीं दूसरे देशों में भी प्रसारित किया गया।

इस कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी सीधा प्रसारण किया गया था।

कार्यक्रम से कई चेहरों को मिला सम्मान

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए दुनिया की कई ऐसे उत्कृष्ट को दिखाया जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान दिया, लेकिन उनके योगदान का देश को पता नहीं चला।

कार्यक्रम के जरिए इन लोगों को सम्मान दिया गया और इतना ही नहीं उनकी प्रेरणा से लोग पर पड रहा है असर।

Share.